नगर पालिका की बैठक में सौर उर्जा व वार्डो के विकास की चर्चा

बन्दरों को लेकर उठा मुददा:सभासदों ने अन्य समस्यायें भी बतायीं

सिकन्द्राराऊ- 10 जनवरी। नगर पालिका परिषद के सभागार में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी संजय कुमार एवं नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी ने की।बैठक में सभी वार्ड सभासदों की सहभागिता थी।।
बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की घर-घर सौर ऊर्जा योजना की विस्तृत जानकारी देना था,ताकि कस्बा के अधिक से अधिक नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकें। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं । जिससे बिजली बिल में भारी राहत मिलती है। लाभार्थियों को बिजली यूनिट में छूट के साथ-साथ सरकारी सब्सिडी एवं आसान शर्तों पर ऋण (लोन) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। योजना की आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।।
इसके अलावा बैठक में वार्ड स्तर पर बार्ड से जुड़ी समस्याओं पर भी विचार किया गया। सभी वार्ड सभासदों से उनके क्षेत्रों की समस्याएं पूछी गईं । जिन्हें मौके पर संबंधित अधिकारियों द्वारा नोट कर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।बैठक में कस्बा में एक प्रमुख समस्या बंदरों के आतंक को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई।उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बंदरों को पकड़ने की चल रही कार्यवाही को प्रभावी ढंग से अमल में लाया जाए। योजना के अनुसार, बंदरों को एकत्र कर सुरक्षित तरीके से पकड़कर पीलीभीत के आसपास के जंगल क्षेत्रों में छोड़ा जायेगा।। इसके साथ-साथ कस्बा से जुड़ी अन्य छोटी-मोटी समस्याएं भी वार्ड सभासदों ने अधिकारियों के समक्ष रखीं । जिनके शीघ्र निस्तारण का उपजिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया। बैठक में अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सैना ,पवन शर्मा, कपिल सिंह,शालिनी सिंह , नसीर खां आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment