
हाथरस। बे मौसम बारिश, आंधी, ओलावृष्टि से फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं और किसानों को भारी नुकसान हुआ है तथा प्रदेश सरकार किसानों के नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाए। वही किसानों के कर्ज को माफ किया जाए जिससे कि किसानों को राहत मिल सके।। उक्त मांग जिला प्रशासन से करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता धीरज पांडेय ने कहा है कि बे मौसम बारिश व ओलावृष्टि एवं आधीं से किसानों की फैसले जहां चौपट हो गई है। वहीं किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और अन्नदाता आज बेहद परेशान है और भुखमरी के कगार पर है। वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडेय ने कहा है कि बे मौसम बारिश व ओलावृष्टि से जहां गेहूं की फसल बर्बाद हुई है। वही मक्का व सब्जियां तथा मौसमी फलों की फसलें भी बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा है कि किसानों को हुई भारी आर्थिक क्षति से किसान परेशान है और अन्नदाता फसलें चौपट होने से भुखमरी के कगार पर है। उन्होंने कहा है कि किसान जब अपनी फसलों की बुवाई करता है तो उस पर इतना पैसा नहीं होता है कि वह अपनी जेब से फसलों की बुवाई कर सके। लिहाजा उसे कर्ज लेकर ही अपना कार्य करना पड़ता है और फसलें आने पर किसान अपने कर्ज को चुकाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।। वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडेय ने शासन एवं प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही किसानों की फसलों का सर्वे कराकर किसानों को तत्काल मुआवजा व मदद दी जाए तथा किसानों का कर्ज भी माफ किया जाए और किसान क्रेडिट कार्ड से (केसीसी) लेने वाले किसानों के कर्ज को सरकार केसीसी करने से पहले बैंक द्वारा किये जाने वाले बीमा से उसकी पूर्ति कराई जाये और किसान को कर्ज से निश्चिन्त किया जाए। उन्होंने कहा है कि वह शीघ्र ही इस संबंध में जिला प्रशासन से मिलेंगे और ज्ञापन भी देंगे।









