बाइक सवारों ने कांस्टेबल से अभद्रता कर की मारपीट , फाड़ी वर्दी एसआई ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में रात्रि में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को बाइक सवारों से पूछताछ करना महंगा पड़ गया । आरोपियों कांस्टेबल के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी और वर्दी भी फाड़ दी। जिससे कांस्टेबल घायल हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसआई ने कोतवाली में एक नामजद समेत तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
एसआई अजयवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गत 4 अप्रैल की रात्रि 11:50 बजे गांव पोरा अपने हमराहो के साथ गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह बाजार के चौराहे पर पहुंचे । तभी उन्हें बाजार की ओर से एक बाइक आती हुई दिखाई दी । जिस पर तीन युवक सवार थे । उन्होंने इशारा कर बाइक सवारों को रोक लिया और पूछताछ करने लगे । पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम विनय कुमार पुत्र कालीचरण निवासी गांव टोडरपुर थाना सिकंदराराऊ बताया। दूसरे से जब पूछताछ की गई तो उसने एस आई से अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान कांस्टेबल ने सौरव शर्मा ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे भी अभद्रता करते हुए उनके चेहरे पर टूटी हुई हेड लाइट मार दी और वर्दी भी फाड़ दी ।आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment