घर में घुसकर दंपती को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव असोई में नामजदों ने घर में घुसकर दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव असोई निवासी अजीम पुत्र कदीर खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गत 31 मार्च की रात्रि 8 बजे करीब अपने घर पर था। तभी गांव के ही फिरोज ,जाविद पुत्रगण वाहिद खां, चमन पुत्र यासीन खां, जाबिर पुत्र अमानत अली गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। बीच बचाव में आई पीड़ित की पत्नी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment