उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में विदाई एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

हाथरस श्री उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में विदाई एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती मीरा कौशिक एवं प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ जैन ने की।।
इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह (सहायक अध्यापक विज्ञान) के सेवानिवृत्त होने तथा विनीत कुमार शर्मा (सहायक अध्यापक) के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिवार द्वारा उनके योगदान को सराहा गया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।।
कार्यक्रम के दौरान गुरु गौरव कप 2026 के अंतर्गत अलीगढ़ मंडल की विजेता टीम का भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान जिला खेल सचिव अतुल कुमार वर्मा एवं टीम के उपकप्तान अम्बुज जैन सहित खिलाड़ी विकास कौशिक, सुनील शर्मा, चिराग कुमार, सुनील कुमार, गोपाल यादव, कुबेर सिंह, विकास तिवारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर द्वारा किया गया।।
इस अवसर पर प्रवीण कौशिक, डॉ. प्रीतिका शर्मा, प्रीति कश्यप, रजनी वर्मा, कपिल कौशिक, रचिन कौशिक, सुरेन्द्र कौशिक, पुष्पेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, योगेश शर्मा, मृतुन्जय, नरेंद्र कुमार, जगदीश यादव, प्रशांत अग्निहोत्री, आशीष अग्निहोत्री, रामवीर शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, मान सिंह, उमेश चंद्र शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment