
सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना में शामिल एक और आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कासगंज रोड स्थित सदलापुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 5000 रुपए की नगदी बरामद कर जेल भेज भेजा है।
बतादे कि अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डण्डिया,थाना सिकंदराराऊ द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि वह गत 18 मार्च को रोजाना की भांति अपने माँ अम्बे ग्राहक सेवा केन्द्र मोहनपुरा कासंगज से समय करीब 6.25 शाम पर दुकान बढाकर अपने गाँव के लिये जा रहा था । जैसे ही महाशांति आधुनिक गुलकुल ट्रष्टि के सामने निकलकर डुकरिया नं0 का बम्बा कासंगज सिकंदराराऊ रोड पर पहुँचा तो पीछे एक काले रंग की स्कॉर्पियो जिसमें कुछ व्यक्ति सवार थे । उन्होने पीड़ित की मोटर साइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और उसका रुपयो से भरा थैला छीनकर भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर कासगंज रोड स्थित सदलापुल के निकट दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम भोला उर्फ सुखेन्द्र पुत्र ओमवीर सिंह उर्फ पप्पू निवासी गांव बेरी कातौर जिला कासगंज बताया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से 5000 रुपए नगद बरामद कर न्यायालय में पेश किया । जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बुधवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है । वह पूर्व में भी विभिन्न मामलों में जनपद कासगंज से जेल जा चुका है।









