
सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर इकबालपुर पुरदिलनगर मार्ग से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद कर जेल भेजा है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गांव इकबालपुर से पुरदिल नगर रोड से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पुरस्कार के दौरान अपना नाम पता सोनू कुमार पुत्र महिपाल निवासी गांव उटवारा थाना खैर जनपद अलीगढ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया । जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ।









