ई रिक्शा के अचानक हुए ब्रैक फेल, कॉलेज की दीवार से टकराया 

ई रिक्शा चालक समेत सात घायल : तीन को चिकित्सकों ने किया रेफर

सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला दमदमा में बीती रात एक ई रिक्शा के अचानक ब्रैक फेल हो गए । जिससे अनियंत्रित होकर ई रिक्शा एक कॉलेज की दीवार से टकरा गया । जिससे ई रिक्शा में सवार दो मासूम बच्चों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई । आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर एक बच्चा समेत तीन लोगों को अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया

­

बताया जाता है कि गुरुवार की रात्रि को दावत ए वलीमा का कार्यक्रम अलीगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ था। जहां मोहल्ला दमदमा निवासी एक ही परिवार के लगभग आधा दर्जन लोग कार्यक्रम से शामिल होने को गए थे । दावत खाने के बाद वह लोग एक ई रिक्शा में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे । जैसे ही ई रिक्शा सवार अपने घर के नजदीक पुरानी तहसील रोड के ढलान पर पहुंचे, तभी ई रिक्शा चालक ने ई रिक्शा को घर की ओर जाने के लिए जैसे ही ढलान वाली सड़क पर उतारा ,तभी अचानक ई-रिक्शा के ब्रैक फेल हो गए और ई रिक्शा अनियंत्रित होकर एमआई इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गया ।

हादसे में चालक समेत जीवा ,शाना पुत्री जहीर खान, मोहम्मद शादाब पुत्र सरफराज अली ,नाजिया, आविद पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला दमदमा गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई । घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया । जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद एक बच्चा समेत तीन लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment