मां महागौरी भक्ति में डूबे भक्त

अष्टम दिन भी सुबह से लेकर रात्रि तक देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तो की भीड़

सिकंदराराऊ । चैत्र नवरात्र के अष्टम दिन गुरुवार को देवी भक्तों द्वारा आस्था के साथ माँ भगवती के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी की घर घर में आराधना की गई। भोर से ही देवी मंदिरों पर पूजा अर्चना करने को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा और माता रानी के दर्शन कर श्रद्धालुओ द्वारा माता रानी परिक्रमा की गई। जिससे मंदिरों में माहौल भक्तिमय बना रहा। देवी की पूजा अर्चना करने को भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
गुरुवार की सबुह से ही भक्तों ने घरों में लौंग , कपूर से माँ की पूजा अर्चना की । देवी मंदिरों में भोर से ही भक्त माता का जलाभिषेक करने को हाथों में लौटा एवं अग्यारी कुंड लेकर पहुँचे । जहाँ भक्तों ने माता रानी का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की मनोकामना पूर्ण करने के लिए प्रार्थना की। दोपहर तक मंदिरों में भक्तो की भीड़ नजर आई ।

कस्बा के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्धपीठ माँ ब्रजेश्वरी पथवारी माता मन्दिर , पीपल वाली माता मन्दिर , माँ चामुंडा मन्दिर, शिवालय वाली काली माता , केला माता, मां संतोषी माता मंदिर पर माता रानी के दर्शन करने को भोर से ही देवी भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को मंदिरों पर रंग बिरंगी विद्युत झालरें लोगो को आकर्षित करती दिखी। मंदिरों में माता रानी के भव्य श्रृंगार किए गए और धार्मिक अनुष्ठानो का आयोजन भी हुआ । माता रानी के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment