
हाथरस अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन द्वारा वैश्य समाज के प्रतिभाशाली युवा विवेक महाजन को भारतीय जनता पार्टी का नगर अध्यक्ष एवं नगर पालिका में मनोनीत सभासद बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनके कार्यालय पहुंचकर उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष मोहन वाष्र्णेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वाष्र्णेय, युवा जिला मंत्री विष्णु वाष्र्णेय, प्रदीप गुप्ता एवं अमित भौतिका उपस्थित थे। संगठन के पदाधिकारियों ने विवेक महाजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।









