दून के प्रधानाचार्य सीबीएसई डीटीसी पद पर मनोनीतसीबीएसई विद्यालयों के मैनेजरों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों में हर्ष

हाथरस। शिक्षा जगत के लिए गर्व और सम्मान है कि दून पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जे. के. अग्रवाल को एक बार फिर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) शिक्षा मंत्रालय द्वारा सीईओ नोएडा रीजन के लिए डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर (डीटीसी) पद हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। यह नियुक्ति 1 अप्रैल से फिर से प्रभावी रहेगी।
उल्लेखनीय है कि जे.के.अग्रवाल इससे पूर्व भी 23 सितंबर 2023 से इस 31 मार्च तक इस महत्वपूर्ण पद का सफलता पूर्वक दायित्व निभा रहे हैं। वे अब तक इस पद पर लगभग 3 वर्ष तक रहे।उनके उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता एवं शिक्षकों के प्रशिक्षण में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पुनः इस पद के लिए चुना जाना उनके समर्पण और कार्यकुशलता का प्रमाण है। विशेष संयोग यह भी है कि 23 सितंबर जिस दिन उन्होंने पहली बार इस पद का कार्यभार ग्रहण किया था, उसी दिन उनका अवतरण दिवस (जन्मदिन)भी होता है। इस प्रकार यह अवसर उनके जीवन में दोहरी खुशियों का प्रतीक बन गया।
प्रधानाचार्य जे. के. अग्रवाल के नेतृत्व में न केवल विद्यालय निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, बल्कि जनपद स्तर पर भी शिक्षण गुणवत्ता में सुधार हेतु अनेक नवाचार और प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में शिक्षकों को नवीन शैक्षिक तकनीकों एवं सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल ने कहा जनपद के सभी सीबीएसई विद्यालयों के मैनेजर्स और प्रधानाचार्यों और शिक्षक वर्ग का आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि जनपद के सभी सीबीएसई विद्यालयों के मैनेजरों और प्रधानाचार्यों ने उनके पहले टर्म के सीबीएसई द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण अवधि को न केवल सफलता पूर्वक पूर्ण करने में साथ दिया, बल्कि जनपद के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण अधिगम के अवसर प्रदान किए। विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह नियुक्ति न केवल दून पब्लिक स्कूल के लिए, बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है, जो शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment