
हाथरस। ठाकुर लक्ष्मीनारायन जी महाराज निःशुल्क चिकित्सालय की ओर से मातृछाया आश्रम एंव ब्रह्मचर्य आश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाये गये। जिसमें अध्ययनरत सभी बच्चों को मौसम परिवर्तन के समय होने वाले खसरा इत्यादि रोगों से बचाव हेतु दवाईयों का वितरण किया गया।
मातृछाया आश्रम में आचार्य कल्यान सिंह द्वारा अपने हाथों से प्रत्येक बच्चे को दवाई खिलाई गयी। आश्रम के प्रमुख सहयोगी रवीन्द्र यादव का भी इन सभी कार्य में पूर्ण सहयोग रहा। सभी बच्चों को फल एवं ताकत की दवाईयों भी बाँटी गईं।
वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डा. लक्ष्मीपति सेकसरिया द्वारा ब्रह्मचर्य आश्रम में भी स्वास्थ्य शिविर ठा. लक्ष्मीनारायण जी महाराज निःशुल्क चिकित्सालय की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया गया। यहाँ पर भी सभी बच्चों का स्वास्थ्य निरीक्षण किया गया और आवश्यकतानुसार बच्चों को कैल्शियम,आयरन एवं ताकत की दवाईयाँ बाँटी गई तथा बच्चों हेतु फल व्यवस्था भी की गई। आश्रम के प्रधानाध्यापक एवं आचार्य कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे और पूर्ण सहयोग दिया।









