सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) में चयन होने पर छात्र का शिक्षक दीपक ने किया स्वागत

हाथरस शहर के बुर्ज वाला कुंआ स्थित कोचिंग सेंटर जनपद के युवाओं को सही मार्गदर्शन देकर उनकी प्रतिभाओं को निखार रहा है और छात्र छात्रायें भी मेहनत कर अपना मुकाम हासिल कर रहे हैं।
इसी क्रम में जनपद के मुरसान क्षेत्र के गांव बुधु नगला हेमराज के जयवीर चैहान का एसएससी जीडी के तहत केंद्रीय ग्रह मंत्रालय के अधीन सचिवालय सुरक्षा बल(एसएसएफ) में फाइनल सलेक्शन होने पर शहर के बुर्जवाला कुआं स्थित टारगेट विद दीपक कम्पटीशन एकेडमी पर शिक्षकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर कोचिंग डायरेक्टर दीपक रवि अग्रवाल सचिन बघेल, अमर चैहान, जय चैहान, यश सिंह, पिंकी चैधरी, प्राची चैधरी, सोनू चैधरी आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment