काँग्रेस ने मा.कांशीराम की जयंती को मनाया सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में

हाथरस लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दलितों के राजनीतिक मार्गदर्शक बाबा साहब के मिशन को अमलीजामा पहनाने वाले मान्यवर कांशीराम की 92 वीं जयंती के उपलक्ष्य में काँग्रेस पार्टी द्वारा सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने क्रांतिकारी विचारों के माध्यम से देश के आम जनमानस के मुददों को उठाया।
इस दौरान तमाम राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता व कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर सीटें खचाखच भरी हुई थीं । वहीं प्रदेश महासचिव व रायबरेली लोकसभा के कोऑर्डिनेटर व शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने जनपद की ओर से अपनी टीम के साथ प्रतिनिधित्व किया। जहाँ प्रांतीय और राष्ट्रीय नेताओं से संगठन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। वहीँ राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि संगठन में परिवर्तन कर सक्रिय और निष्ठावान व पार्टी की मजबूती एवं जन मुददों के लिये संघर्ष करने वाले लोगों को मौका दो, तभी सत्ता का परिवर्तन करना सम्भव होगा। तदोपरांत दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जातिध्जनजाति और सहकारिता मंत्री रहे व काँग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन और सामाजिक परिवर्तन दिवस कार्यक्रम के आयोजक राजेन्द्र पाल गौतम का शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके द्वारा पुष्प बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक/प्रदेश चेयरमैन भगवती प्रसाद चैधरी, उपाध्यक्ष योगी जाटव, महासचिव कैलाश बाबू चैहान, सरलेश रावत, सुशीला सोनकर, प्रवक्ता सचिन रावत, सचिव सुशील बाल्मीकि, जिलाध्यक्ष विषम सिंह, नरेश भाटी, शिवकिशोर गौतम, पंकज तंजानिया सहित तमाम राष्ट्रीय व प्रांतीय नेता व कार्यकर्ताओं उपस्थिति थी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment