उपभोक्ता कल्याण परिषद ने मनाया विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

हाथरस रूपनगर कालौनी स्थित एलआरएस कम्प्यूटर सेंटर पर उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति द्वारा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसौदिया मौजूद थे।
उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और शहर कमेटी को बधाई दी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रनसिंह सिसौदिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह, पूर्व जिला महासचिव वकील वाष्र्णेय, प्रदेश सचिव श्रीमती कुसुमलता शर्मा और अन्य सभी ने अपने-अपने विचार रखें।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अंकुर कुमार ने किया।
कार्यक्रम में सत्यनारायण, योगेंद्र वार्ष्णेय, श्रीमती रेखा गुप्ता एड., संजय कटारा, राहुल, मेहुल चैधरी, भरत शर्मा, एडी शर्मा, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे। मीटिंग की अध्यक्षता रघुवीर चैधरी द्घारा की गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment