तीन दिन से लापता अधेड़ का शव पेड़ पर लटका मिला, सासनी में पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकले थे, मामले की जांच जारी

गांव सुसायत कलां का तीन दिन से लापता एक वावन वर्षीय व्यक्ति का शव शुक्रवार देर शाम पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शनिवार को परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुसायत कलां निवासी प्रेम पाल सिंह (53) तीन दिन पूर्व घर से बिना कहे कहीं चला गया था। मृतक की दिनांक 10 मार्च को अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई थी, उसके बाद वह घर से चले गया था। उसके बाद पुत्र प्रदीप कुमार ने 13 मार्च को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी शुक्रवार देर शाम को ग्रामीणों ने हनुमान चैकी स्थित वन चेतना केंद्र में एक व्यक्ति का पेड़ पर लटका शव देखा। इसकी सूचना हनुमान चैकी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पेड से नीचे उतारा और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये परिजनों में मृतक का शव देखकर कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment