आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास एक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, हाथरस में थाना चंदपा के गांव नगला भुस निवासी राजा अपनी बाइक से किसी कार्र हेतु अलीगढ की ओर जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही उसकी बाइक पुरानी सब्जी मंडी के समीप पहुँची वैसे ही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गई। जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया।









