महामूर्ख सम्मेलन में प्रदूषण की मूर्खता पर होगी 8 लाइन की कविता


हाथरस। महामूर्ख सम्मेलन के मूर्खाचार्य आशु कवि अनिल बौहरे ने 1 अप्रैल को आयोजित होने वाले महामूर्ख सम्मेलन में कवि-कवयित्री से निमंत्रण पर ध्यान देंने की कहते हुए कहा है कि महामूर्ख सम्मेलन के कवि सम्मेलन में कवि कवयित्री काव्य पाठ को आमंत्रित करने हेतु अनुरोध है कि जल,थल, नभ के प्रदूषण की मूर्खता पर 8 लाइन की कविता का काव्य पाठ होगा। कविता में मूर्ख, मूर्खता, मूर्खजन, मूर्खिस्तान में से कम से कम एक शब्द का प्रयोग अनिवार्य है। काका हाथरसी द्धारा स्थापित इस कार्यक्रम में काव्यपाठ इच्छुक अपनी रचना 20 मार्च तक मेरे नम्बर 9520518999 पर व्हाट्स अप कर दे। हाथरस जनपद से बाहर के कवि 8 की बजाय 12 लाइन कर सकते हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment