श्रद्धांजलि सभा में रानू पंडित के दादाश्री को दी श्रद्धांजलि


हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट ऊर्जा मंत्री रहे स्वर्गीय पं. रामवीर उपाध्याय के निजी सचिव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय के निजी सचिव रानू पंडित के दादाश्री स्व.पं. सुरेश चंद्र राजौरिया के निधन पर आयोजित विशाल श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक हस्तियों एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों द्वारा सभा में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और नमन किया गया।


जिला पंचायत अध्यक्ष के निजी सचिव रानू पंडित के पैतृक गांव सिंहपुर विजयगढ़ अलीगढ़ में आयोजित विशाल श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, वेद भगवान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र शर्मा फौजी,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व शरद माहेश्वरी,सपा नेता बनी सिंह बघेल, बौ. प्रशांत शर्मा, हिंदू जागरण मंच के प्रवेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य, श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा महामंत्री जयशंकर पाराशर, पं. सत्येंद्र स्वरुप शर्मा फौजी , पं. बृजेश वशिष्ठ आदि ने उनके छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment