
सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र मथुरा रोड़ पर करीब 10 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की उपचार के दौरान दोपहर आगरा में मृत्यु हो गई। घटना से परिवार में भारी कोहराम मच गया है।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव मंस्या निवासी करीब 55 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह गत 1 मार्च को अपनी मोटरसाइकिल से गेहूं पिसाने जा रहे थे। सादाबाद-मथुरा मार्ग पर उनकी बाइक की सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
बताया जाता है घायल का पिछले लगभग 10 दिनों से आगरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और आज दोपहर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। देवेंद्र सिंह की मृत्यु की सूचना गांव में पहुंचते ही परिवार में गहरा शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में भी गम का माहौल है।









