
सिकंदराराऊ। एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के निकट बाइक सवार दो भाइयों को एक तेज रफ्तार टाटा वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है । घायल के पुत्र ने कोतवाली में अज्ञात टाटा वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुमित कुमार पुत्र सुरेन्द्र पाल निवासी गांव जिरौली हीरा सिंह थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 5 मार्च की दोपहर 1 करीब उसके पिता एवं ताऊ योगेंद्र पाल बाइक पर सवार होकर गांव सिचावली थाना हसायन जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार गांव हुसैनपुर के समीप पहुंचे । तभी तेज गति से आ रहे एक टाटा वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । घायलों का उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









