घर में घुसकर महिला को पीटकर किया घायल

 

sikandrarao kotwali

सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव खिजरपुर में नामजदों ने घर में घुसकर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव खिजरपुर निवासी शांति देवी पत्नी सुनील कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने घर में कार्य कर रही थी। तभी शिवकुमार उर्फ गचिया पुत्र मुनेश कुमार, जितेंद्र पुत्र सोरन सिंह निवासी गांव नगला भानचंद गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। पीड़िता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment