हादसे में घायल बालिका ने तोड़ा दमः कोहराम

हाथरस।कस्बा मुरसान में एक सड़क हादसे में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में बच्ची के माता-पिता भी घायल हुए हैं। घटना से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है। वही घायल दंपति को उपचार हेतु भिजवाया गया है।
बताया जाता है थाना मुरसान क्षेत्र के गांव हरिया की गढ़ी निवासी विपिन वैक्सीन सप्लाई का काम करते हैं और वह अपने परिवार के साथ कौशांबी से अपने गांव लौट रहे थे। वह अपनी पत्नी पूजा और बच्चों के साथ अपनी ससुराल कौशांबी गए थे। 7 मार्च को परिवार हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा। वहां से वह ऑटो में बैठकर अपने गांव हरिया की गढ़ी लौट रहे थे। कस्बा मुरसान में एक अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी।हादसे में विपिन की 6 साल की बेटी दामिनी, विपिन और उनकी पत्नी पूजा घायल हो गए। दामिनी की हालत गंभीर थी, जिसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में दामिनी को पहले एक निजी अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आज सुबह इलाज के दौरान दामिनी की मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस लाया गया है। दामिनी कक्षा एक की छात्रा थी। बालिका की मौत से परिजनों में भारी कोहराम मचा हुआ है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment