सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में हुई यूपी बोर्ड परीक्षा: सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

सिकंदराराऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल की चित्रकला विषय की परीक्षा आयोजित हुई । जनपद में कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की खासी भीड़ नजर आई । परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।

मंगलवार को परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में हाईस्कूल की चित्रकला विषय की परीक्षा हुई । दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान और बिजनेस स्टडीज जैसे विषय की परीक्षा हुई । परीक्षा अपने निर्धारित समय से प्रारंभ हुई । कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की कड़ी नगरानी की जा रही है। नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने को परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरो की व्यवस्था की गई है । प्रत्येक केंद्र पर एक व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। पूरे जनपद को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सचल दल के साथ साथ अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करते नजर आए । परीक्षा केंद्रों पर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है । परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को कड़ी जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ देखी गई। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने काफी सख्त इंतजाम किए हैं । संवेदनशील और अति संवेदनशील केंटो पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले भर में कुल 44,370 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 22,162 हाई स्कूल के छात्र और 22,208 इंटरमीडिएट के छात्र शामिल हैं।









