दलित युवक से जमीन के फर्जी कागज दिखाकर 5 लाख हड़पे ,रिपोर्ट

सिकन्दराराऊ। हाथरस निवासी एक दलित से कोतवाली के गांव फरीदाबाद निवासी एक युवक ने कासगंज रोड स्थित अगसोली पर जमीन के फर्जी कागजात दिखा धीरे-धीरे 500000 हड़प लिए। पीड़ित ने जब जमीन की लिखा पड़ी करने की कहा तो उसको बुला कर के डराया तथा जाति अपमान सूचक गालियां दी। इतना ही नहीं ज्यादा पुलिस का दबाव पड़ने पर वापसी में एक 300000 का चेक दिया जो की बैंक से बाउंस हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में एक नामजद तथा चार पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हाथरस निवासी कप्तान सिंह पुत्र नारायण सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसका अकराबाद अलीगढ़ टोल प्लाजा के पास एक प्लॉट है। जिस पर उसने जमीन बेचने का बोर्ड लगाया था। बोर्ड पर लिखा मोबाइल नंबर देखकर के कोतवाली के गांव फरीदाबाद निवासी अवधेश यादव पुत्र नन्नू सिंह उसके पास पहुंचा तथा उससे कहा कि अगसोली में उसके पास मौके की बहुत बढ़िया जमीन है। उसने जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाएं तथा जुलाई 2025 में चेक द्वारा 50000 ले गया। इसके पश्चात जुलाई में ही वह उसके पास पहुंचा और कहा कि मैं परेशान हूं पैसे की जरूरत है तथा 2 लाख रुपए और ले गया। उसके बाद जुलाई महीने में ही 50000 का चेक और ले गया इस प्रकार उसने धीरे-धीरे करके उसे 500000 ले लिए। 23 अगस्त को उसने फोन करके उसे अगसोली बुलाया जब वे अगसोली पहुंचा तो उसके पीछे उसने कई कार लगा दी। जिसमें कई अज्ञात लोग बैठे थे। जब उसने कार से उतर कर लिखा पड़ी की कहा तो अवधेश ने उसे जाति अपमान सूचक गालियां दी तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके पश्चात उसने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस के सामने उसने 300000 का चेक दिया। उसने भुगतान के लिए जब बैंक में चेक लगाया तो ज्ञात हुआ कि अवधेश नाम का खाता ही बंद है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने गहन विवेचना प्रारंभ कर दी है।












