पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया, निकली भव्य शोभायात्रा : जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

( अनूप शर्मा )

सिकंदराराऊ । कस्बा में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया । इस दौरान मोहल्ला चांदगढ़ी स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर हुआ। शोभायात्रा मोहल्ला चांदगढ़ी , पुरानी तहसील रोड, ब्रह्माणपुरी, राठी चौराहा, बड़ा बाजार, नयागंज बाजार, जी टी रोड, रोशनगंज, बगिया बारहसैनी आदि मार्गो से होती हुई गुजरी । शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा का भव्य स्वागत किया।

शोभायात्रा में समाज के महिला पुरुषों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा में घोड़ो पर सवार बालक स्वरूप लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। शोभायात्रा में दर्जनों झाकियां लोगों को अपनी ओर मोहित करती दिखाई दी। शोभायात्रा में बैंडों पर बज रहे भक्ति भजनों पर युवा एवं युवतियां थिरकते हुए नजर आए। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जगह जगह जलपान भी कराया गया । भगवान महावीर स्वामी के जयघोषों से कस्बा का वातावरण सराबोर हो गया। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन मोहल्ला चांदगढ़ी जैन मंदिर पर पहुंचकर हुआ । शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ संभाले हुए थे।

इस अवसर पर राजकुमार जैन, शिवकुमार जैन, सुशील जैन, रमेश जैन, राजीव जैन, राहुल जैन, राजेश कुमार जैन, रिंकू जैन, मुदित जैन, मनोज जैन ,अमित जैन, प्रमोद जैन,रजत जैन, अभिषेक जैन , नीतू जैन ,वीना जैन, प्रियंका जैन, नव्या जैन ,प्रशांत जैन, आयुष जैन, राजुल जैन, अंशुल जैन, उत्कर्ष जैन, तनिश जैन, ममता जैन, पूनम जैन ,अंजना जैन, नैतिक जैन,अनिल जैन, पारस जैन आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment