नव संवत्सर श्रीराम शोभायात्रा उन्नीस मार्च को , ध्वज पूजन में उमडा जनसैलाव तैयारियों में जुटे कमेटी पदाधिकारी

नव संवत्सर 19 मार्च दिन गुरूवार से शुरू होगा। इसके लिए हिंदू संगठनों ने पूरी तैयारी करना शुरू कर दिया है। इस दिन भगवान श्री राम शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए ध्वज पूजन के साथ साथ शोभायात्रा समिति का गठन हुआ ।
सोमवार को नव संवत्सर 2083 के शुभ अवसर पर 19 मार्च को निकलने वाली प्रभु श्री राम शोभायात्रा का वैदिक मंत्रों के साथ में बच्चा पार्क के सामने पुरानी पुलिस चौकी स्थित प्राचीन शिव मंदिर फूलों और दीपों से सजाया गया। वहीं मंदिर परिसर में शोभायात्रा यात्रा के अध्यक्ष विष्णु शर्मा उर्फ बंटी प्रधान के द्वारा ध्वज पूजन किया गया। साथ ही शेाभायात्रा कमेटी का गठन किया गया, जिसमें संयोजक आशुतोष पाठक, सह संयोजक आशु ठाकुर, गौरव पाठक ,यशराज कटरा को बनाया गया। शोभायात्रा के स्वागत अध्यक्ष अर्चित गौतम’को बनाया गया और ’ध्वज पूजन का कार्यक्रम आचार्य शास्त्री के ने किया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment