हम किसी भी दल में हों, लेकिन समाज के लिए पहले समर्पित- डा. अविन शर्मा 19 मार्च को विशाल भगवान परशुराम शोभायात्रा में विप्र बन्धु बढ़चढ़कर लें भाग- योगा पंडित

हाथरस-7 मार्च। श्री ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वाधान में आज श्री बांके बिहारी फार्म हाउस दयानतपुर अलीगढ़ रोड बाईपास पर भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। भव्य होली मिलन समारोह में विप्र बन्धुओं द्वारा फूलों से होली खेली गई और एक दूसरे को बधाई दी गई।
ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वाधान में आज आयोजित विशाल होली मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आरपीएम ग्रुप के निदेशक डॉ.अविन शर्मा व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं.योगेंद्र शर्मा योगा पंडित तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रतिलाल शर्मा ने की। जबकि सफल संचालन बौ. प्रशांत शर्मा नगर अध्यक्ष ने किय। सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान राजकीय ठेकेदार एवं जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा राजाजी द्वारा किया गया। वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में कई अतिथि मौजूद थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. अविन शर्मा ने कहा कि हम किसी भी पार्टी में हो पर समाज के लिए सबसे पहले समर्पित है और आने वाली हर लड़ाई को हम साथ मिलकर एक साथ लड़ेंगे। ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ने कहा कि आने वाले 19 मार्च को शहर में विशाल भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी और उन्होंने समस्त विप्र समाज के सभी लोगों से शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने समाज के लिए समर्पित होने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज परशुराम की जगह राम को पूजता रहा है और कृष्णा को पूजता है।
विशाल होली मिलन समारोह में अन्य वक्ताओं में डॉ. उपेंद्र झा, कृष्ण कुमार शर्मा, अविनाश तिवारी, लवकुश शर्मा सासनी, राजकुमार पाठक, भूपेंद्र शर्मा आदि वक्ताओं ने समाज की एकजुट पर बल दिया।
कार्यक्रम में ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष विवेक रावत, जिला महामंत्री शिवदेव दीक्षित, प्रदीप शर्मा, अभिषेक शर्मा, मनोज शर्मा, पुनीत शर्मा कॉलर वाले, नंदकिशोर दीक्षित, विजय कुमार रावत, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, सचिन दीक्षित, प्रेमशंकर शर्मा, भरत पाठक, राजकुमार रावत प्रधानाचार्य, विनोद दीक्षित, अशोक शर्मा, यतीश दीक्षित, राजकुमार शर्मा, विशाल सारस्वत, पुनीत कटारा, दिनेश उपाध्याय सभासद, सुमित शर्मा, आदेश पाठक, दीपक पाठक, राकेश उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, राजीव कौशिक, प्रतीक शर्मा, उद्धव नारायण उपमन्यु, करण शर्मा,कृष्ण बिहारी शर्मा कुलकुल, करण शर्मा, आयोग दीपक, संजय शर्मा, हेमंत गौतम सादाबाद, राजकुमार शर्मा आदि सैकड़ो की संख्या में विप्र बन्धु उपस्थित थे।









