
हाथरस शहर के प्रकाण्ड विद्वान एवं ज्योतिषाचार्य व भागवताचार्य पं.उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी के बड़े भ्राता का गत दिनों निधन हो जाने से उनके परिवार, शिष्य परिकर, समर्थक व शुभचिंतकों में भारी शोक की लहर दौड़ गई है और उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
शहर के प्रकाण्ड़ विद्वान आचार्य उपेन्द्र नाथ चतुर्वेदी के बडे भाई आचार्य श्रीकृष्ण चतुर्वेदी (गोपाल जी) निवासी आगरा का गत 5 मार्च को निधन हो गया। वह करीब 67 वर्ष के थे। स्वर्गीय श्री चतुर्वेदी अपने पीछे अपने 2 पुत्रों सहित पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गये हैं। वह पारंपरिक विद्वान् एवं शास्त्रीय संगीत के मर्मज्ञ थे।
प्रकाण्ड़ विद्वान आचार्य उपेन्द्र नाथ चतुर्वेदी के बडे भाई आचार्य श्रीकृष्ण चतुर्वेदी (गोपाल जी) के निधन पर दैनिक लालसा परिवार ने भी भारी शोक व संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण कराने की प्रार्थना की है।









