
हाथरस होली के पर्व पर शहर के लाल डिग्गी स्थित चेतेश्वर महाराज मंदिर से हर वर्ष निकलने वाली श्री चेतेश्वर महादेव रथ शोभायात्रा महोत्सव के तहत बीती रात्रि को चेतेश्वर महादेव की 92 वीं रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथ में विराजमान भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पडी और रथ खींचने के लिए भक्तों में भारी होड़ लगी रही। जगह-जगह पर आरती उतारी गई और पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
शहर के लाल डिग्गी स्थित चेतेश्वर महाराज मंदिर से हर वर्ष निकलने वाली श्री चेतेश्वर महादेव रथ शोभायात्रा महोत्सव के तहत बीती रात्रि को चेतेश्वर महादेव की रथयात्रा का शुभारंभ बसपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर द्वारा फीता काटकर किया गया। जबकि शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा सिंह ने पूजा व आरती उतारकर किया। रथ में परंपरागत तरीके से भगवान गणेश को विराजमान किया गया। इसके बाद उन्हें शहर के भूरापीर, चक्की बाजार, नयागंज, चामड़ गेट, आगरा रोड, सासनी गेट, खातीखाना होते हुए आधी रात तक शहर में भ्रमण कराया गया। देर रात चेतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर रथयात्रा का समापन हुआ। रथयात्रा में कई झंकियों के साथ बैंड शामिल थे। जबकि शोभायात्रा में सामाजिक विचारों का संदेश देती संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की झांकी भी शामिल थी।
इस मौके पर सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान मेला अध्यक्ष सचिन गौतम द्वारा किया गया। रथ यात्रा महोत्सव में महासचिव सूरज कुमार, बंटी कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नंदकुमार निमेश, रामनाथ सिह, राजपाल सिंह, छत्रपति, सुरेशचंद्र हितकारी, केसी निराला, केदारनाथ ताऊ, बृजमोहन राही, डा.आरसी गोला, सभासद शाहरूख अब्बासी, सभासद अजय राज, सभासद अशोक गोला, छत्रपाल सिंह, पोपी सिंह, कुलदीप कुमार,दिनेश देशमुख, प्रकाशचंद्र गौतम, अजय कुमार, गिर्राज सिंह, नीरज कुमार, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल आदि शामिल थे।









