
सिकन्द्राराऊ कस्बा पुरदिलनगर में दंगल परिसर पर अवैध कब्जा होने के कारण होली पर आयोजित होने वाले फूल डोल मेला एवं दंगल का बहिष्कार कर दिया गया है।
बतादे कि दंगल परिसर पर कस्बा के एक व्यक्ति द्वारा कब्जा जमा लिया गया है। जिसको लेकर शुक्रवार को कस्बा में सर्व समाज की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें से सर्वसमम्ति से फूलडोल मेला एवं कुश्ती दंगल का बहिष्कार कर दिया गया।हर वर्ष कस्बे में होली के बाद दो दिवसीय दंगल एवं फूल डोल मेले का आयोजन होता था। जिसमें दूर दराज से पहलवान आकर दमखम दिखाते थे। साथ ही कुश्तियों का लोग जमकर लुत्फ उठाते थे। परन्तु सैकड़ों वर्ष की परम्परा इस बार टूट गयी। सांसद ने भी आश्वासन दिया था कि किसी भी अवैध कब्जे को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जायेगा। लेकिन आज तक कोई भी समाधान नहीं हुआ।
बैठक में सुरेशचन्द्र आर्य, चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा, बंटी आर्य, सचिन दीक्षित, संजय दुबे, विनीत जाखेटिया, सोनू व्यानी, वरुण राठी, राजवीर कुशवाहा, हरप्रसाद बघेल विष्णु शर्मा, राजाबाबू एवं सर्व समाज से सैकड़ो लोग मौजूद थे।












