
सिकंदराराऊ. कोतवाली क्षेत्र के गांव माड़ी में नामजद ने एक युवक पर तमंचे से फायर झोंक दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
बताया जाता है कि गांव नारई निवासी सुरेंद्र दिवाकर के खेत पर समर पंप लगी हुई थी.समर के कुछ बोल्ट चोरी हो गए थे. आरोप है कि पास के गांव माड़ी निवासी एक युवक बोल्ट खोलकर ले गया था. जब सुरेंद्र दिवाकर बोर्ड वापस लेने के लिए गांव मेरी निवासी युवक के पास पहुंचे, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने गुस्से में आकर तमंचा निकाल लिया और सुरेंद्र के ऊपर फायर झोंक दिया. फायर होते ही गांव में अफरा तफरी मच गई आरोपी ने अवैध तमंचे से दो राउंड फायर किए. गोली लगने से सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल करने में जुट गई है.









