नाले में बाइक समेत पड़ा मिला 24 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता का शव : मची सनसनी

होली के बाद पत्नी को मायके छोड़ने गया था युवक:पुरानी रंजिश के चलते हुए परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया में गुरुवार की दोपहर को एक युवक का शव बाइक समेत गंदे नाले में पड़ा मिला । जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई । मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।

बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर 2 बजे करीब गांव गढ़िया में कुछ बच्चों ने पुलिया के नीचे नाले में एक बाइक का हैंडल बाहर निकला हुआ देखा । बच्चों ने पास जाकर देखा तो बाइक के नीचे एक युवक का शव दबा हुआ था । सूचना मिलते ही गांव में खलबली मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । मृतक की पहचान गांव गढ़िया निवासी 24 वर्षीय देवा यादव के रूप में हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने मृतक के शव को नाले से बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों में आकर मच गया। बताएं अभी जाता है कि मृतक करीब 2 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी में में सक्रिय था और सिकंदराराऊ मंडल में संयोजक के रूप में काम कर रहे थे। गांव में किराना की दुकान भी चलाते थे। परिजनों के अनुसार बताया जाता है कि बुधवार की रात्रि होली मनाने के बाद देवा यादव अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने गए थे । पत्नी को छोड़ने के बाद उन्होंने कहा था कि वह 10 मिनट में वापस घर आ जाएंगे। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी पत्नी ने फोन किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद आया । सुबह तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर देने के कुछ ही घंटों बाद उसका शव मिला ।

परिजनों का आरोप है कि गांव की कुछ युवकों से देवा का पुराना विवाद चल रहा था । उन्होंने आशंका जताई है कि उसी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बाइक को नाले से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लिया और कोतवाली पहुंचाया । पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment