
सिकंदराराऊ । एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैन पुर के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को रौंद दिया। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए । आनन फानन में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां से चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया ।
बताया जाता है कि 55 वर्षीय रामस्नेही पुत्र रामस्वरूप निवासी पटियाली जनपद एटा सोमवार को अपनी बहन के यहां क्षेत्र के गांव अरनोट जा रहे थे । जैसे ही वह गांव हुसैनपुर समीप सड़क पार कर थे। तभी एक तेज गति से आ रहे एक वाहन ने वृद्ध में टक्कर मार दी । हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । घायल वृद्ध का उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया ।












