कस्बा के मुहल्ला पल्टन में बीती शाम सीढ़ियों से उतरते समय पैर फिसलने के कारण एक सात वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, मुहल्ला पल्टन निवासी चंद्रपाल की सात वर्षीय पुत्री देवांशी, जीएस पब्लिक स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी, रविवार देर शाम अपने घर के जीने (सीढ़ियों) से नीचे उतर रही थी। बताते हैं कि तभी उसका अचानक पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर सीधे नीचे जमनी पर आ गिरी। गिरने के कारण मासूम देवांशी को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में घायल बालिका को लेकर निजी चिकित्सक के यहां ले गये। जहां चिकित्सकों ने मासूम का परीक्षण किया। औरे मृत घोषित कर दिया, मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्ट के मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।












