ऐंहन में स्कूल का वार्षिक उत्सव मनायाःसम्मानित

हाथरस ग्राम ऐंहन स्थित एम.एस. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रहलाद सिंह सिसोदिया के सानिध्य में स्कूल का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नरेंद्रपाल गुप्ता व मुख्य अतिथि पदम सिंह वर्मा थे।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य संजय सिंह ने सभी अतिथियों का माला, पटका पहनाकर व तस्वीर देकर तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया तथा छात्र/छात्राओं को प्रतीक चिन्ह व सील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वीरी सिंह राणा, ई.के. राणा,योगेंद्र यादव प्रधान, पुष्पेंद्र सिंह प्रधान, देवेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर पूर्व प्रधान, गुड्डू, सतेंद्र सिंह, चरण सिंह आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान परसारा मनोज सिसोदिया एड. द्वारा किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment