सोमवार को होली का पूजन: बुधवार को धुलेड़ीः3मार्च की सुबह होगा होलिका दहन

सिकन्द्राराऊ रंग-बिरंगे रंगों का पर्व होली का पर्व कल सोमवार को मनाया जाएगा। लिहाजा लोग अब पूरी तत्परता से त्यौहार के लिए खरीदारी में जुट गए हैं। बाजारों में रंग , गुलाल एवं पिचकारी की दुकानें लोगो को अपनी ओर आकर्षित करती हुई दिखाई दी। बाजारों में आज लोगों ने त्यौहार के लिए पूजा-पाठ और खान-पान के सामानों की जमकर खरीदारी की। खरीददारी करने को लोगों की बाजारों में खासी भीड़ उमड़ी दिखाई दी।
होली के त्यौहार को लेकर आज बाजारों में खासी भीड़ उमड़ी और कस्बा के बाजारों में जगह-जगह चिप्स, पापड़, पिचकारियां, गुलाल और रंग आदि की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में लोगों की खासी भीड़ उमड़ने से बाजारों में जाम जैसी स्थिति दिखाई दी।
होली के पर्व को लेकर बच्चों ने रंग, गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी की। बच्चों ने कार्टून वाली पिचकारियां ज्यादा पसंद कीं।कल सोमवार को होली का पूजन होगा । जिसके कारण लोगो ने आज पूजन साम्रगी के साथ साथ खान पान की वस्तुओ की भी जमकर खरीददारी की । मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा। सोमवार का होली और फिर बुधवार को धुलेड़ी का पर्व मनाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन और खुफिया तंत्र पूरी तरह सतर्क है मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है । यहां पर पुलिस फोर्स की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है । प्रशासन लोगों से शांति व्यवस्था के साथ त्यौहार मनाने की अपील कर रहा है ।











