
हाथरस त्यौहारी सीजन में समस्त उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो बार निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे गैस रिफिल के क्रम में पात्र परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण अभियान का कार्यक्रम मुख्यमंत्री उ.प्र.सरकार द्वारा किया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में लाभार्थियों को गैस सिलेंडर वितरित किए गए।
पूरे प्रदेश में 1.86 करोड़ उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं, जिन्हें 1500 करोड़ रूपये की धनराशि गैस सब्सिडी के रूप में भेजी जा रही है। जनपद में भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कुल 1.75 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें से प्रत्येक लाभार्थी को उक्त सब्सिडी जिसकी धनराशि 562.5 रूपये है, से लाभान्वित किया जा रहा है। जनपद में लगभग 9.87 करोड रूपये की धनराशि सीधे उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य रूप में कराया गया। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कलेक्ट्रेट में जनपद के 200 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस रिफिल की धनराशि का प्रतीकात्मक चैक जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा वितरित किया गया। जनपद में उज्ज्वला योजना के 175588 लाभार्थी हैं तथा पात्र परिवारों के नए उज्ज्वला कनेक्शन भी जारी किए जा रहे हैं, जिनको इस निःशुल्क गैस रिफिल का लाभ दिया जाना है।
जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा आयोजन में लाभार्थियों को पब्लिक लाएबिलिटी पॉलिसी के अन्तर्गत गैस कनेक्शन धारकों को मिलने वाली व्यक्तिगत एल.पी.जी. दुर्घटना कवरेज की जानकारी दी गयी। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि गैस कनेक्शन धारक की खाना बनाते समय गैस दुर्घटना से होने वाली मृत्यु पर छः लाख रूपये प्रति व्यक्ति, प्रति घटना का व्यक्तिगत एल.पी.जी. दुर्घटना कवर मिलता है तथा तीस लाख रूपये प्रति घटना का चिकित्सा व्यय का कवर भी सभी गैस कनेक्शन धारकों को सरकार द्वारा दिया जाता है।
उक्त आयोजन में विधायक सादाबाद प्रदीप चैधरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, आरएलडी जिलाध्यक्ष चैधरी श्याम सिंह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव आदि अधिकारीगण उपस्थित थे।












