होली को लेकर एसडीएम सदर व आबकारी ने चलाया चेकिंग अभियान

हाथरस। होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद में आबकारी टीम तथा राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों की विभिन्न देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकान का औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक का मिलान किया गया तथा टेस्ट परचेसिंग एवं सीसीटीवी कैमरे का परीक्षण करते हुए अनुज्ञापियों को त्यौहार के दौरान साफ सफाई एवं अनावश्यक भीड़ का जमावड़ा न लगने देने के दिशा निर्देश दिए गए। चैकिंग कार्यवाही के दौरान राजबहादुर सिंह उप जिलाधिकारी सदर, क्षितिज कुमार आबकारी निरीक्षक सदर मय आबकारी एवं राजस्व स्टॉफ शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment