श्रद्धा और संकल्प के साथ हरिगढ़ से बागेश्वर धाम तक 500 किमी दूरी की दंडवत यात्रा पर निकले महेंद्र बाबा

भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम लेकर हरिगढ के महेंद्र बाबा ने बागेश्वर धाम सरकार के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए पांच सौ किलोमीटर की कठिन दंडवत यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा केवल शारीरिक बल की नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और आध्यात्मिक विश्वास की एक बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। महेंद्र बाबा के कठिन संकल्प में हाथ बटाने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए युवाओं की एक विशेष टोली साथ चल रही है।
शनिवार को यह यात्रा जब सासनी पहुंची तो युवाओं और बजरंगियों ने बाबा का जोशीला स्वगात किया। मोहित गौड़ ने बताया की दंडवत यात्रा में श्रद्धालु लेटकर, जमीन को स्पर्श करते हुए और रेखा खींचकर आगे बढ़ते हैं। पांच सौ किलोमीटर की यह दूरी तय करने में कई महीनों का समय लग सकता है। महेंद्र बाबा का लक्ष्य मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी महाराज के चरणों में अपनी अर्जी लगाना है। महेंद्र बाबा की इस तपस्या को देख मार्ग में पड़ने वाले गांवों और कस्बों के लोग भी दंग हैं जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान मोहित बजरंगी भोले बजरंगी, पवन बजरंगी, विशाल बजरंगी, गणेश बजरंगी, सचिन बजरंगी, करन बजरंगी, गौरव बजरंगी आदि मौजूद थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment