मंडी गांधीगंज में हुआ आयोजनःश्रद्धालुओं ने सखियों संग खेली होली

सिकंदराराऊ रंगभरनी एकादशी के उपलक्ष में कस्बा के मंडी गांधीगंज स्थित भोले बाबा मंदिर पर श्याम प्रेमियों द्वारा शुक्रवार की रात्रि को खाटू श्याम की भजन संध्या एवं लट्ठमार , फूलों की होली का आयोजन कराया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजन संध्या का शुभारंभ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर हुआ। श्री धाम वृंदावन से आए भजन मंडल ने खाटू श्याम के भजन एवं फाग होली गाकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। बाबा श्याम के भजनों पर श्रद्धालुओं ने झूम झूमकर आनंद उठाया। हर कोई बाबा श्याम की भक्ति में रंगा नजर आया। भजन मंडल में आई सखियों ने श्रद्धालुओं के साथ लट्ठमार एवं फूलों की होली खेली। श्रीकृष्ण राधा रानी के जयघोषों से कस्बा का वातावरण सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने भी होली गीतों पर सखियों के संग जमकर होली खेली । होली है रे रसिया, होली खेलने नंद गांव जाऊ आदि गीतों पर श्रद्धालुओं थिरकते हुए दिखाई दिए। भजन संध्या का कार्यक्रम देर रात्रि का चला। इस अवसर पर राज पंडित उर्फ राजा ,करन राजोरिया ,देवेश सक्सेना, कपिल सक्सेना, सौरभ, राजेंद्र वाष्र्णेय, तुषार वाष्र्णेय, राधे वाष्र्णेय, अवधेश कुमार, नितिन माहेश्वरी, संध्या सिंह, भावना शर्मा, कविता शर्मा, कुसुमलता शर्म, इस्ता शर्मा, दीपांशु शर्मा, लक्ष्य शर्मा, बेवी यादव आदि मौजूद रहे।












