युवा पण्डित परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से विद्वान विप्रों ने लिया निर्णय

होलिका दहन 3 मार्च को होगा प्रातः 5.19 पर

हाथरस-26 फरवरी। होलिका का पर्व नजदीक आ रहा है और बैसे ही बैसे होलिका दहन के समय को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। होलिका दहन के समय निर्धारण को लेकर युवा पंडित परिषद के बैनरतले विद्वान विप्रो की बैठक आयोजित की गई और बैठक में विद्वानों द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस बार होली के पर्व पर होलिका दहन मंगलवार को प्रातः 5.19 बजे होगा।
होली के पर्व पर होलिका दहन के समय के विषय को लेकर युवा पण्डित परिषद ने बैठक शहर के पीताम्बरा मन्दिर मैण्डू गेट पर आयोजित की गई। जिसमें विद्वान विप्रो द्वारा सर्वसम्मति से 3 मार्च प्रातः 5.19 मिनट पर होलिका दहन को ले कर सहमति बन गई। बैठक के अनुसार अब 3 मार्च मंगलवार को प्रातः 05.19 बजे होलिका दहन होगा।
बैठक में आचार्य पं. रिषीगोपाल दीक्षित, पं. सत्येश कुमार मिश्र, आचार्य मेघश्याम मिश्र, पं. कैलाश चन्द्र मिश्र, पं.परुषोत्तम देव मिश्र, पं.सुरेश चन्द्र दीक्षित, पं.विनोद मिश्र, पं.सुनील गांगे, पं. राजेन्द्र दीक्षित, डा. पं.रामयश मिश्रोपाध्याय, पं. पार्वती बल्लभ मिश्र, पं. राम बल्लभ, श्रीनाथ शास्त्री, पं. गणेश चन्द्र वशिष्ठ, ओमकार नाथ मिश्र, पं. विनोद मिश्र, पं. श्रीनाथ शास्त्री, पं. धर्मेन्द्र अग्निहोत्री, पं. गोपीनाथ मिश्र, पं.पंकज मिश्र, पं.रासेश्वर मिश्र, पं. सनत गोपाल दीक्षित, पं. सीपूजी महाराज, पं. अमित मिश्र, पं.हेमेन्द्र मिश्र, पं. हिमांशू मिश्र, पं.राजशेखर मिश्र, पं.नितिन वेदपाठी, पं.रवि शास्त्री, पं.विशाल मिश्र, पं.गिरधारी मिश्र, पं.रामबाबू लाल शर्मा, पं. मोहित दत्त शर्मा, पं.श्याम बल्लभ, पं.श्रीनाथ शास्त्री आदि विद्वान उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment