
सासनी-विजयगढ़ रोड स्थित यूनियन पब्लिक स्कूल में सप्ताह स्पोर्ट्स वीक मनाया गया। पूरे सप्ताह स्कूल में खेल और उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगितयाओं का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर आकाश सिंह और माधुरी राजावत ने मं सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया। माधुरी राजावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशों के अनुसार परीक्षा तनाव कम करने के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उन्होंने बताया कि खेल से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है साथ ही अनुशासन और एकता के साथ आत्मविश्वास दृण है। प्रतियोगिताओं में सौ व दो सौ मीटर दौड़, रिले दौड, लंबी कूद, ऊँची कूद, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल और बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं अयोजित की गईं। छोटे बच्चों के लिए फन रेस, लेमन रेस और संतुलन दौड़ भी हुईं। प्रतियोगिता समापन समारोह में माधुरी राजावत व प्रधानाचार्या अर्शी अजीज ने सभी विद्यार्थियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया। उपप्रधानाचार्य प्रमोद प्रताप सिंह और शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक शिक्षिकायें और स्टाफ के लोग मौजूद रहे।









