
हाथरस। ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित विशाल होली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारंपरिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया।
समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के छविचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ब्राह्मण महासभा पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित विशाल होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। महामंत्री जय शर्मा ने सभी अतिथियों एवं समाज बंधुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, होली गीत एवं अबीर-गुलाल व पुष्प वर्षा के साथ सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। महिलाओं के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे उन्होंने भी गरिमापूर्ण वातावरण में सहभागिता की। गीत-संगीत में शानदार प्रस्तुति होली, रसिया गायन इत्यादि मनोज शर्मा की मंडली व अशोक शर्मा गुरूजी, राजकुमार पाठक द्वारा की गई ।
इस अवसर पर आचार्य उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी, डा. जितेंद्र स्वरूप फौजी, डा. उमाशंकर शर्मा लॉर्ड, पं. मदन मोहन गौड़, संजय शर्मा, प्रशांत शर्मा बौहरे, उमेश शर्मा, संदीप शर्मा, डा. विकास शर्मा, कृष्णबिहारी शर्मा (कुलकुल), शम्भूनाथ पुरोहित, सुमित शर्मा, नरेन्द्र तिवारी, शिवदेव दीक्षित, विवेक रावत, सत्यप्रकाश रंगीला, गोपाल कृष्ण शर्मा, डा.नीरज शर्मा, राहुल शर्मा, रामजीलाल शिक्षक, प्रदीप शर्मा, डा. ललितेश शर्मा , राकेश शर्मा, राजू शर्मा, डा. नितिन मिश्रा, करन शर्मा, मयंक शर्मा राकेश शर्मा राजाजी, दिनेश दीक्षित, मनी भूषण शर्मा, अजय शर्मा, अनिल श्रोती, विशाल सारस्वत, विष्णु सारस्वत, राजकुमार पाठक, धीरज पाण्डेय, श्रीमती स्नेहलता शर्मा, गार्गी शर्मा, बाला शर्मा, सोनिया शर्मा, स्मृति पाठक, शालिनी शर्मा, रितु गौतम, सुषमा शर्मा, अनीता शर्मा, शिवांगी शर्मा, पूनम शर्मा, संध्या शर्मा, आर्यावर्त पुरोहित आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। अन्त में महासभा ने सभी सहयोगियों एवं जनसमूह का आभार व्यक्त किया।









