ब्रह्माकुमारी ने निकाली शिव अवतरण संदेश यात्रा

आध्यात्मिक जागरूकता और परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बैनरतले सासनी इकाई ने शिव अवतरण संदेश यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा का शुभारंभ करते हुए शांति भवन सेवा केन्द्र प्रभारी बहन वीके प्रीति दीदी ने बताया कि वर्तमान समय में मानसिक शांति और आत्मिक शक्ति की अत्यधिक आवश्यकता है। के दौरान, बैनर और पोस्टरों के माध्यम से आध्यात्मिक जागृति का आह्वान किया गया। यह यात्रा रूदायन रोड स्थित संगम भवन से शुरू होकर बाजार के विभिन्न मार्गों और बाजारों से होते हुए पुनः रूदायन रोड संगम भवन पहुंचकर संपन्न हुई। संस्थान के सदस्यों ने सफेद वस्त्रों में सजे होकर अनुशासन और शांति का परिचय दिया। उन्होंने लोगों को परमात्मा के सत्य परिचय से अवगत कराया। स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment