बालिका पर गिरा उबलता दूध मासूम की मौत

गांव रूदायन में एक चार वर्षीय बालिका पर खौलता दूध गिर जाने से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर मुहल्ले में मासूम की मौत से मातम छाया हुआ है।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव रूदायन निवासी अर्जुन कुशवाहा की करीब चार वर्षीय पुत्री भारती कुशवाहा अपनी मां के साथ ननिहाल गई हुई थी। जो वहां चूल्हे पर उवलता हुआ दूध किसी प्रकार उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में परिजन घायलावस्था में मासूम भारती को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गये। जहां उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर मासूम की मौत की सूचना मिलने के बाद शनिवार की देर शाम परिजन मृतका मासूम के शव को गांव रूदायन लेकर आए। जहां मासूम भारती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं मुहल्ले में मातम पसरा है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment