
हाथरस-14 फरवरी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल टीम द्वारा भूतनाथ बगीची कस्बा हाथरस जंक्शन पर गौरक्षा प्रमुख गणेश शास्त्री भैयाजी द्वारा रामायण पाठ आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को महाराज जी और गौरक्षा प्रमुख गणेश शास्त्री भैयाजी द्वारा दुपट्टा और तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, नगर गौरक्षा प्रमुख कृष्णा राय, जिला उपाध्यक्ष पंकज मित्तल, डॉ. तेजप्रकाश प्रखंड गौरक्षा प्रमुख, विशाल मुरसान ब्लाक उपाध्यक्ष, यश कश्यप अध्यक्ष वार्ड 31, गौ सेवक ध्रुब अग्रवाल, गौ सेवक जितेंद्र मित्तल, गौ सेवक ललित, गौ सेवक कपिल गुप्ता, जेपी भैया और अन्य तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।









