
हाथरस-। जनपद के सासनी रोड पर कन्या गुरुकुल के सामने स्थित प्रसिद्ध मां कंकाली देवी मंदिर परिसर में रामा दीपक गार्डन के बैनरतले विशाल भंडारा प्रसादी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और सेवा भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सासनी रोड पर कन्या गुरुकुल के सामने स्थित प्रसिद्ध मां कंकाली देवी मंदिर परिसर में रामा दीपक गार्डन के बैनरतले आयोजित विशाल भंडारा प्रसादी वितरण के दौरान श्रद्धालुओं को पूरे विधि- विधान और व्यवस्थित ढंग से भोजन प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, अनुशासन और सुचारू व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सभी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। भंडारे के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने आयोजकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।












