अधिवक्ताओं ने सवर्ण परिषद के आंदोलन को दिया समर्थन


हाथरस। तहसील सदर के अधिवक्ता कक्ष में अधिवक्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रमोद गोस्वामी एड. एवं संचालन अतुल शर्मा एड. ( चैपाइयां वालो) ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सुदर्शन शर्मा एड. ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार सवर्ण समाज के खिलाफ गहरी साजिश रचकर यू.जी.सी बिल पास करना चाहती है, लेकिन सवर्ण समाज इस साजिश को कभी कामयाब नहीं होने देगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के पंकज धवरैय्या जो कि यू.जी.सी. नियम के विरुद्ध सनातन सद्भावना पदयात्रा निकालने वाले थे, उनको पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन हाउस अरेस्ट कर रखा है। यह बिल्कुल गलत है, भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रशासन अपनी शर्तों पर पंकज धवरैय्या को यात्रा निकालने की अनुमति प्रदान करे, अन्यथा की स्थिति में हम सभी अधिवक्ता उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएँगे।
बैठक में सुरेश चंद्र शर्मा एड., राजू सिंह एड., श्रीमती मिथलेश शर्मा एड., जमुना प्रसाद शर्मा एड., रजनीश गौतम एड, पवन कुमार शर्मा एड., अजय कुमार शर्मा एड., शशांक पचैरी एड., राहुल वशिष्ठ एड., प्रताप सिंह राघव एड.,जे.पी.शर्मा एड, ललित श्रोती एड. आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment