55 वर्षीय अधेड़ लापता

55 वर्षीय अधेड़ लापता

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला दमदमा निवासी एक 55 वर्षीय अधेड़ आठ दिन पूर्व अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया। किंतु उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

परिजनो ने दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा है कि मोहल्ला दमदमा निवासी 55 वर्षीय राजीव वार्ष्णेय गत 30 जनवरी से अचानक लापता हो गए है। वह कस्बा के नयागंज बाजार में चाय की दुकान कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों द्वारा उन्हें इधर उधर नाते रिश्तेदारी में काफी तलाश किया गया । किंतु उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस अधेड़ की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment